scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशबाड़मेर में सड़क हादसे में दो की मौत

बाड़मेर में सड़क हादसे में दो की मौत

Text Size:

जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सिवाना के थानाधिकारी प्रेमाराम ने बताया कि हादसा गुडानाल गांव में हुआ जब दो लोग बाइक पर जा रहे थे और एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि एक युवक परीक्षा देने जा रहा था।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जोराराम (21) व जितेंद्र (20) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद एसयूवी का चालक घटनास्थल से भाग गया, नाराज ग्रामीणों ने सड़क अवरुद्ध कर दी जिसे पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समझाइश के बाद खुलवाया।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments