scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशओडिशा भर में छाया मॉनसून : मौसम विभाग

ओडिशा भर में छाया मॉनसून : मौसम विभाग

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 जून (भाषा) दक्षिण पश्चिम मॉनसून सोमवार को पूरे ओडिशा में छा गया और इसके असर से अनेक जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने अगले चार दिन में कई जिलों में भारी बारिश के लिए ‘येलो चेतावनी’ जारी की है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एच आर बिस्वास ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज ओडिशा के अन्य इलाकों में भी पहुंच गया और इस प्रकार से यह पूरे ओडिशा में छा गया है।’’

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मॉनसून पिछले सप्ताह ही पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि मयूरभंज जिले के करंजिया में सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में 170 मिलीमीटर बारिश हुई, कटक के बांकी में 165 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने कहा कि बालासोर में 82.2 मिलीमीटर बारिश हुई। बौध, क्योंझर, गंजम, खुर्दा और संबलपुर के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments