scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशबिजली करंट की चपेट में आने से दो की मौत

बिजली करंट की चपेट में आने से दो की मौत

Text Size:

जयपुर, 20 जून (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले में सोमवार को खेत में बिजली करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सायरा थाना क्षेत्र में हुई जहां ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहे दो लोग बिजली करंट की चपेट में आ गए।

सायरा के थानाधिकारी श्रवण जोशी ने कहा कि पुरुष और महिला खेत में काम करने गए थे और दोनों ट्यूबवेल की इलेक्ट्रिक मोटर स्टार्ट करते समय बिजली तार के संपर्क में आ गये जिससे उन्हें करंट लग गया।

मृतकों की पहचान छगी और मोहन के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments