बारीपदा (ओडिशा), 18 जून (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले की अदालत ने आठ साल की बच्ची से बलात्कार करने के जुर्म में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को 10 साल कारावास की सजा सुनायी है।
लोक अभियोजक अभिन्न पटनायक ने बताया कि बारीपदा की पॉक्सो अदालत की जज सुमित्रा जेना ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्मना भी लगाया है।
अदालत ने राज्य के विधि सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वह बलात्कार पीड़िता को चार लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि दे।
झारपोखरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली लड़की से आरोपी ने 27 जून, 2015 को बलात्कार किया था।
भाषा अर्पणा उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.