scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशपूर्व नियोक्ता के मुंबई स्थित घर से 34 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

पूर्व नियोक्ता के मुंबई स्थित घर से 34 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 18 जून (भाषा) अपने पूर्व नियोक्ता के मुंबई स्थित घर से 34 लाख रुपये के सोने और हीरे के गहने चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दहिसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अक्षय जाटव नामक आरोपी ने नौ जून को वकील वेदिका चौबे के घर में चोरी की थी। घटना के समय वेदिका चौबे और उनके परिजन वाराणसी में थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ”बृहस्पतिवार को जब वेदिका चौबे घर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से 34.41 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण गायब थे। शक होने पर चौबे के पूर्व कर्मचारी अक्षय जाटव के खिलाफ जांच शुरू की गयी। अक्षय को उसके इंदौर स्थित पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।”

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments