scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशजयराम रमेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त, संचार और मीडिया विभाग के प्रभारी होंगे

जयराम रमेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त, संचार और मीडिया विभाग के प्रभारी होंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को पार्टी का महासचिव और संचार, प्रचार एवं मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमेश को महासचिव नियुक्त किया।

राज्यसभा सदस्य रमेश अब पार्टी के संचार, प्रचार और मीडिया विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले रणदीप सुरजेवाला इस भूमिका में थे। सुरजेवाला पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी बने रहेंगे।

उदयपुर चिंतन शिविर के नवसंकल्प के आधार पर कांग्रेस अपने संचार एवं मीडिया विभाग का कायाकल्प कर रही है। अब सोशल एवं डिजिटल मीडिया विभाग भी संचार एवं मीडिया विभाग के तहत आएगा।

भाषा हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments