scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति चुनाव: राजनाथ ने उद्धव ठाकरे को फोन किया

राष्ट्रपति चुनाव: राजनाथ ने उद्धव ठाकरे को फोन किया

Text Size:

मुंबई, 16 जून (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन किया। यह जानकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी।

सिंह और शिवसेना प्रमुख ठाकरे के बीच बातचीत ऐसे समय हुई है जब 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है।

मुख्यमंत्री ठाकरे के एक सहयोगी ने कहा कि सिंह ने बुधवार शाम करीब सात बजे ठाकरे को फोन किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा को शीर्ष संवैधानिक पद के चुनाव पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी सहित अन्य राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के वास्ते अधिकृत किया है।

भाषा अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments