scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकेरल में कांग्रेस को भाजपा से हाथ मिलाने का कोई मलाल नहीं है: माकपा

केरल में कांग्रेस को भाजपा से हाथ मिलाने का कोई मलाल नहीं है: माकपा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केरल में वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ भाजपा से हाथ मिलाने का उसे (कांग्रेस) कोई मलाल नहीं है।

माकपा के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में लिखे संपादकीय में कांग्रेस पर निशाना साधा गया है।

वामपंथी दल ने केरल में सोना तस्करी के मामले को लेकर पिनराई विजयन सरकार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों का हवाला दिया है। केरल में माकपा के नेतृत्व वाली सरकार है।

माकपा ने कहा, ‘‘केरल में कांग्रेस जिस तरह का व्यवहार कर रही है उससे पता चलता है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर दिवालियेपन की मौजूदा स्थिति में क्यों पहुंच गई है। उसे वाम नीत सरकार के खिलाफ भाजपा से हाथ मिलाने में कोई मलाल नहीं है।’’

उसने कहा कि केरल में कांग्रेस और भाजपा की साझा आक्रामकता का जवाब भी मजबूती से देने की जरूरत है।

भाषा हक हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments