scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुंदै ने ‘वेन्यू’ का नया संस्करण उतारा, कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू

हुंदै ने ‘वेन्यू’ का नया संस्करण उतारा, कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने घरेलू बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट हैचबैक कार ‘वेन्यू’ का नया संस्करण पेश किया है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 7.53 लाख रुपये है।

हुंदै की वेन्यू का सीधा मुकाबला इस श्रेणी में मारुति सुजुकी की ब्रेजा, टाटा मोटर्स की नेक्सन और किआ की सोनेट से है।

हुंदै के अनुसार, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू है। जबकि एक लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल की शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है।

वाहन विनिर्माता ने बताया कि वेन्यू के डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत भी 9.99 लाख रुपये रखी गई है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments