scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

Text Size:

मुंबई, 15 जून (भाषा) रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला और फिर पांच पैसे बढ़कर 77.99 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.99 पर खुला, जो पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 78.04 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत गिरकर 105.21 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 121.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,502.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments