scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशरामगंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

रामगंगा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Text Size:

बरेली (उप्र) 14 जून (भाषा) बरेली स्थित रामगंगा नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के पंचम पुरवा के शिवम (आठ) तथा धर्मेंद्र (10) बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी स्थित ग्राम नगरिया कला में रिश्तेदारी में आए थे।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पूर्णिमा पर दोनों नहाने के लिए राम गंगा घाट पर गए थे, जहां नहाते समय दोनों डूब गए। मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों तथा पुलिस ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उन्हें उपचार हेतु फरीदपुर तहसील मुख्यालय पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

फरीदपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वासिद अली ने बताया कि रामगंगा नदी में डूबे दो बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments