scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशठाणे में कोविड-19 के 543 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 543 नए मामले

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 543 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,13,653 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले शनिवार को सामने आए। इससे पहले शुक्रवार को जिले में 531 नए मामले सामने आए थे जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 513 नए मामले आए। जिले में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों की संख्या 500 से अधिक रही।

इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments