scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशगिरिडीह वन क्षेत्र से अवैध खनन किया गया 50 टन माइका जब्त

गिरिडीह वन क्षेत्र से अवैध खनन किया गया 50 टन माइका जब्त

Text Size:

गिरिडीह, 12 जून (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को गांवा थाना क्षेत्र में वन विभाग ने छापेमारी कर वन क्षेत्र से अवैध ढंग से खनन कर निकाला गया लगभग 50 टन माइका जब्त कर लिया। वन विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि अवैध रूप से उत्खनित माइका वनभूमि से निकालकर सड़क के किनारे रखा गया था।

इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले की निमियाघाट थाना पुलिस ने भी आज बालू लदे दो ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने दो चालकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह से अब तक जिले में दो दर्जन बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है और इस सिलसिले में एक दर्जन लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सभी थाना प्रभारियों को आर्थिक अपराध रोकने में भी सख्ती बरतने का आदेश दिया है।

भाषा सं इन्दु वैभव रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments