scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशफेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदू संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदू संगठन का पदाधिकारी गिरफ्तार

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), 11 जून (भाषा) फेसबुक पर कथित रूप से विवादास्पद टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर एक हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पोस्ट के जरिये भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया गया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव अकबर चौधरी से ट्विटर के जरिये प्राप्त एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

हिंदू रक्षा दल के संयोजक ईशु शिखरवार ने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए दूसरे धर्म के खिलाफ फेसबुक पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंशु जैन ने कहा कि शिखरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

संतोष सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments