अमृतसर(पंजाब), 11 जून (भाषा) भूमि विवाद को लेकर एक पार्षद के बेटे ने शनिवार को एक दुकानदार को कथित रूप से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना ईस्ट मोहन नगर इलाके की है।
पुलिस ने बताया कि गुरताप सिंह अपने पूर्वजों की जमीन पर दुकान चलाते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी चरनदीप सिंह बाबा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और इसी दौरान उसे गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके बाबा को हिरासत में ले लिया गया है।
मृतक के परिवार ने दावा किया कि पुलिस को समय पर सूचना दी गई थी और आरोपी ने जब सिंह को गोली मारी, उस वक्त पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।
भाषा अर्पणा सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
