scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशगोद लिए बच्चे की खतना कराने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

गोद लिए बच्चे की खतना कराने को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

गाजियाबाद, 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को नौ वर्षीय एक बच्चे की मुस्लिम रिवाज के मुताबिक खतना कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि हालांकि आरोपी उमर मोहम्मद ने बच्चे को गोद लिए होने का दावा किया है, लेकिन वह गोद लेने से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी मोहम्मद ने कहा कि उसने सात जून को बच्चे को उसका लालन-पालन करने वाले माता-पिता मिथिलेश और सोनी से गोद लिया था। दंपति लड़के की मां की मौत के बाद से उसकी देखभाल रहे थे। बिहार की रहने वाली लड़के की मां अंशु की उस वक्त मौत हो गई थी जब वह काफी छोटा था।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments