scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशसोनम कपूर को राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिये 'आइकन' चुना गया

सोनम कपूर को राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिये ‘आइकन’ चुना गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) निर्वाचन अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता सोनम कपूर को दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये ‘आइकन’ चुना है और उपचुनाव से पहले बड़ी संख्या में मतदाताओं, खासकर युवाओं तक पहुंचने के लिए उनकी तस्वीरें पोस्टरों और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की जाएंगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 23 जून को होने वाले उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता पंजीकृत हैं।

उन्होंने कहा, ”हम उपचुनाव से पहले जागरूकता पैदा करने और युवा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए कई अभियान और गतिविधियां चला रहे हैं, जिनमें नुक्कड़ नाटक और सोशल मीडिया अभियान शामिल हैं। मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिये अभिनेत्री सोनम कपूर को आइकन चुना गया है।”

सिंह ने कहा कि कपूर को लगभग दो महीने पहले नयी दिल्ली जिले के लिए आइकन चुना गया था। क्रिकेटर यश ढुल को हाल ही में युवा मतदाताओं के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली का ‘स्टेट आइकन’ चुना गया था।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं, विशेषकर युवाओं तक पहुंचने के लिए फिल्म अभिनेत्री की तस्वीरों का इस्तेमाल पोस्टर और सोशल मीडिया पर किया जाएगा।

राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिये मतदान 26 जून को होगा।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments