scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएक्जिम बैंक ने श्रीलंका के लिये 5.5 करोड़ डॉलर कर्ज सुविधा की अवधि बढ़ाई

एक्जिम बैंक ने श्रीलंका के लिये 5.5 करोड़ डॉलर कर्ज सुविधा की अवधि बढ़ाई

Text Size:

मुंबई, 10 जून (भाषा) भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने श्रीलंका सरकार को दी गयी 5.5 करोड़ डॉलर (करीब 425 करोड़ रुपये) की अल्पकालीन ऋण सुविधा की अवधि बढ़ा दी है।

एक्जिम बैंक के अनुसार श्रीलंका को यह ऋण यूरिया की खरीद के लिए दिया गया था।

एक्जिम बैंक ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इस समझौते के साथ बैंक ने भारत सरकार की तरफ से श्रीलंका को 11 ऋण सुविधा प्रदान की है। इसके तहत कुल मिलाकर अबतक 2.73 अरब डॉलर की ऋण सुविधा दी गयी है।

बैंक के अनुसार श्रीलंका को ये ऋण सुविधाएं पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति, रेलवे, रक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के लिए दी गई है।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments