scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशगांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक: सिसोदिया

गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक: सिसोदिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली स्थित गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और यह शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों रोजगार पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

सिसोदिया ने शुक्रवार को परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक की।

दिल्ली सरकार ने ‘अपने रोजगार बजट’ में गांधीनगर को ‘ग्रैंड गारमेंट हब’ के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया था और इस पर चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। यह दो चरणों में होगा।

सिसोदिया ने कहा कि गांधीनगर विश्वस्तर पर रेडीमेड परिधान बाजार के रूप में प्रसिद्ध है और दिल्ली को एक विशिष्ट पहचान देता है।

उन्होंने कहा कि गांधीनगर बाजार का पुनर्विकास दिल्ली सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जो शहर की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और हजारों रोजगार पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्विकास न सिर्फ गांधीनगर को एक नई पहचान देगा, बल्कि व्यापार को भी बढ़ाएगा और लोगों को खरीदारी का एक नया अनुभव प्रदान करेगा।

भाषा नोमान वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments