scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) शुक्रवार को पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे23 गुजरात मोदी

देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया : मोदी

अहमदाबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक देश की सत्ता में रहे, उन्होंने कभी आदिवासी इलाकों के विकास में रुचि नहीं दिखाई क्योंकि इसके लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है।

दि17 न्यायालय लीड नीट पीजी

नीट-पीजी की विशेष काउंसिलिंग न कराने का सरकार का फैसला मनमाना नहीं : उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने नीट-पीजी-2021 में 1,456 सीट को भरने के लिए विशेष काउंसलिंग कराने का अनुरोध करने वाली कई याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी और कहा कि विशेष काउंसिलिंग न कराने का सरकार और चिकित्सा परिषद का फैसला मनमाना नहीं कहा जा सकता है।

प्रादे18 महाराष्ट्र अदालत मलिक

उच्च न्यायालय ने राज्यसभा में मतदान करने के लिए रिहाई की नवाब मलिक की याचिका ठुकराई

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए जेल से रिहा करने की अनुमति मांगी थी।

दि18 न्यायालय नर्सिंग लीड दाखिला

न्यायालय ने 2021-22 के नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए अतिरिक्त ‘मॉप अप राउंड’ का आदेश देने से इनकार किया

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र तथा भारतीय नर्सिंग परिषद को अकादमिक वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त ‘मॉप अप राउंड’ (काउंसलिंग)कराने का निर्देश देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

अर्थ11 फिच भारत लीड रेटिंग

फिच ने भारत के रेटिंग परिदृश्य को सुधारकर नकारात्मक से स्थिर किया

नयी दिल्ली, फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत की सॉवरेन रेटिंग के परिदृश्य को दो साल बाद नकारात्मक से स्थिर कर दिया है, क्योंकि तेजी से आर्थिक सुधार के कारण मध्यम अवधि के दौरान वृद्धि में गिरावट का जोखिम कम हो गया है।

प्रादे10 महाराष्ट्र रास चुनाव लीड मतदान

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए मतदान शुरू, दत्तात्रेय भरणे ने सबसे पहले वोट डाला

मुंबई, महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार सुबह विधान भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और यह शाम चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं।

प्रादे28 हरियाणा रास लीड चुनाव

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान, कई विधायकों ने वोट डाला

चंडीगढ़, हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान के शुरुआती घंटों में कई विधायकों ने वोट डाला। खरीद-फरोख्त के डर से छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक रिसॉर्ट में ठहराए गए कांग्रेस विधायक मतदान के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।

प्रादे21 कश्मीर कर्फ्यू सांप्रदायिक तनाव

डोडा, किश्तवाड़ में कर्फ्यू तो भद्रवाह, किश्तवाड़ में इंटरनेट बंद

जम्मू, जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने शुक्रवार को सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न करने के प्रयासों को विफल करने के लिए डोडा और किश्तवाड़ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया, जबकि भद्रवाह व किश्तवाड़ शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

वि12 आईएमएफ लीड भारत

यूक्रेन युद्ध के बीच खाद्य, ईंधन निर्यात पर प्रतिबंध से आईएमएफ चिंतित

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वह यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 30 देशों द्वारा खाद्यान्न और ईंधन सहित अन्य जरूरी वस्तुओं के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर चिंतित है, क्योंकि इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने और बाजारों के अस्थिर होने का जोखिम है।

वि15 पाकिस्तान मंदिर भारत

कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ पर भारत के बयान को पाकिस्तान ने खारिज किया

इस्लामाबाद, कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की खबर पर भारत की ओर से दिए गए बयान को पाकिस्तान ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत में “मुस्लिम समुदाय की स्थिति” पर सवाल उठाए हैं।

खेल6 खेल शतरंज नार्वे

नार्वे शतरंज : मामेदयारोव से हारे आनंद, कार्लसन को बढ़त

स्टैवैगनर (नार्वे), भारतीय स्टार विश्वनाथन आनंद के नार्वे शतरंज टूर्नामेंट में खिताबी अभियान को आठवें दौर में अजरबैजान के शखरियार मामेदयारोव से हारने के बाद करारा झटका लगा, जबकि स्थानीय खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर लाग्रेव को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली।

भाषा यश धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments