scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसड़क परियोजना को समाप्त करने के लिए एनएचएआई, आईएलएंडएफएस की इकाई में समझौता

सड़क परियोजना को समाप्त करने के लिए एनएचएआई, आईएलएंडएफएस की इकाई में समझौता

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसकी सहायक कंपनी केएसईएल ने 891.59 करोड़ रुपये के मुआवजे पर खेड़-सिन्नार एक्सप्रेसवे परियोजना को समाप्त करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ समझौता किया है।

आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि यह परियोजना दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे का हिस्से थी।

कंपनी ने बताया कि एनएचएआई ने आवश्यक कटौती के बाद खेड़-सिन्नर एक्सप्रेसवे लिमिटेड (केएसईएल) के एस्क्रो खाते में 736.07 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

कंपनी ने कहा कि इस परियोजना को उचित समय पर एनएचएआई को सौंप दिया जाएगा।

भाषा जतिन पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments