scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, फ्रांस को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता 2024 से पहले पूरा होने की उम्मीद

भारत, फ्रांस को भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौता 2024 से पहले पूरा होने की उम्मीद

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) भारत और फ्रांस ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता 2024 से पहले पूरा हो जाएगा।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और यूरोपीय संघ 17 जून को ब्रुसेल्स में एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) वार्ता फिर से शुरू करने वाले हैं।

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश के साथ एक फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि पॉल हर्मेलिन के नेतृत्व में चार सदस्यीय फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां सोम प्रकाश से मुलाकात की।

मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों को 2024 से पहले समझौता होने की उम्मीद है।’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments