scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतनाबार्ड 10 जून को करेगा आम उत्सव का आयोजन, आदिवासी किसान बेच सकेंगे अपनी उपज

नाबार्ड 10 जून को करेगा आम उत्सव का आयोजन, आदिवासी किसान बेच सकेंगे अपनी उपज

Text Size:

भोपाल, आठ जून (भाषा) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) आदिवासी किसानों की उपज का प्रदर्शन करने के लिए 10 जून को यहां पांचवा राज्यस्तरीय आम उत्सव आयोजित करने जा रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस उत्सव के दौरान नाबार्ड के वाड़ी कार्यक्रम के लाभार्थी आदिवासी किसान गैर-सरकारी संगठन और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की सहायता से अपने आमों की बिक्री करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि नाबार्ड द्वारा आदिवासी किसानों/ परिवारों के लिए वाड़ी परियोजना कार्यान्वित की जाती है जिसके माध्यम से उन्हें उनके मूल स्थान पर ही रोजगार के साधन उपलब्ध हो पाते हैं और उनका पलायन रोकने में सहायता मिलती है। इस योजना के तहत बागवानी फसलों को बढ़ावा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि वाड़ी परियोजना से कम से कम 75,176 आदिवासी परिवार लाभान्वित हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी किसानों द्वारा विभिन्न किस्मों के आमों का उत्पादन किया जाता है और इन किसानों को एक मंच प्रदान करने के लिए नाबार्ड 2018 से अपने क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में हर साल ‘‘ आम उत्सव ’’ का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव में मध्य प्रदेश में उत्पादित आम की कई किस्मों जैसे केसर, लंगड़ा, दशहरी, आम्रपाली आदि बेची जाएंगी।

भाषा दिमो अर्पणा अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments