scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअस्पतालों के प्लास्टिक कचरे के बीच मिला नवजात का शव

अस्पतालों के प्लास्टिक कचरे के बीच मिला नवजात का शव

Text Size:

कोट्टायम, छह जून (भाषा) केरल के कोट्टायम के अस्पतालों से एर्णाकुलम में कचरा उपचार संयंत्र भेजे गए प्लास्टिक कचरे में सोमवार को एक नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि शव कोट्टायम चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल से एकत्र किए गए कचरे में मिला था।

शव केरल एनवायरो इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (केईआईएल) के कर्मचारियों को मिला। यह एक सरकारी एजेंसी है जो एर्णाकुलम में कचरा इकट्ठा करती है ।

इसके बाद केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने अस्पताल के चिकित्सा शिक्षा निदेशक को मामले की जांच करने और चार सप्ताह के भीतर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

अस्पताल के अधिकारियों ने दावा किया कि उनके आधिकारिक रिकॉर्ड में ऐसे बच्चे का कोई विवरण नहीं था। साथ ही कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय से ऐसा कोई शव दाह संस्कार के लिए नहीं भेजा गया था।

भाषा

फाल्गुनी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments