scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशउत्तरी कमान से गुजरने वाली सड़क का मुद्दा सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया: अधिकारी

उत्तरी कमान से गुजरने वाली सड़क का मुद्दा सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया: अधिकारी

Text Size:

जम्मू, पांच जून (भाषा) सेना ने उत्तरी कमान से गुजरने वाली और जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में दो गांवों से जुड़ने वाली सड़क पर यातायात परिवर्तन के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना ने सुरक्षा मुद्दे को ध्यान में रखते हुए ‘टाइगर हिल गेट-कोटली और मगियानी गांवों’ पर यातायात मार्ग परिवर्तित किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान में गांव के सरपंच और नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ टाइगर हिल गेट-कोटली और मंगियानी गांवों में सुरक्षा कारणों से यातायात का मार्ग परिवर्तित करने के मुद्दे पर एक बैठक हुई।’’

बैठक में आपसी सहमति बनी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधानों और सेना के अधिकारियों के बीच मासिक बैठकें नियमित रूप से की जाएंगी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ है और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

भाषा सुरभि शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments