नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई।
विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से एक डिग्री कम यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भाषा सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.