पथनमथिट्टा (केरल), चार जून (भाषा) केरल पुलिस ने 60 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्नी की दादी से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शिवदासन को मई के दूसरे सप्ताह में 85 वर्षीय महिला से उसके आवास पर कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय आंगनवाड़ी सहायिका को दी जिसने उक्त सूचना अन्य संबंधित अधिकारियों को दी।’’
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का ‘‘कई बार उत्पीड़न’’ किया जिसकी पोती उससे ब्याही गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376(दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि शिवादासन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।
भाषा धीरज संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.