चंडीगढ़, चार जून (भाषा) दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को यहां चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। भाजपा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की निर्मम हत्या की जांच सीबीआई से कराए जाने का आग्रह किया।
पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी।
शाह शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। वह हरियाणा के पंचकूला में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का उद्घाटन करेंगे।
भाषा यश नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.