scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशनोएडा में सड़क हादसे में बस कंडक्टर की मौत, छह यात्री घायल

नोएडा में सड़क हादसे में बस कंडक्टर की मौत, छह यात्री घायल

Text Size:

नोएडा (उप्र), चार जून (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेस- वे पर शनिवार दोपहर को हुए एक सड़क हादसे में एक बस के कंडक्टर की मौत हो गई तथा बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक राधा रमन सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस- वे पर शनिवार दोपहर को बस आगे चल रहे एक अन्य वाहन से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस कंडक्टर भूरा की मौत हो गई तथा बस में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments