scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशतेज गति कार ने सड़क पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत

तेज गति कार ने सड़क पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मारी, तीन युवकों की मौत

Text Size:

जयपुर, दो जून (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक तेज गति कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कार सवार चारों युवक खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे। जयपुर बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तनश्री होटल के पास कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार मंजीत कुमार (20), नवनीत कुमार (24), आशीष राठी (22) की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर घायल युवक को जयपुर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments