scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 215 रुपये की तेजी के साथ 61,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 215 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,795 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 13,289 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण, घरेलू बाजार में तेजी के रुख की वजह से, कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.62 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments