scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 50,965 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोना 177 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,965 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 247 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.31 प्रतिशत बढ़कर 1,854.40 रुपये प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments