scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्ष द्वारा पंजाब सरकार पर किए जा रहे हमलों के बीच बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक यह एक सामान्य मुलाकात थी।

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा वापस ली थी।

भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए पहले ही उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा कर चुके हैं।

शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जाना जाता है, उन 424 लोगों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा पंजाब सरकार ने 28 मई को वापस ले ली थी या कम कर दी थी।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments