scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशबिजली घरों के लिए कोयला ढुलाई पिछले साल की तुलना में इस बार मई में 28% बढ़ी : रेलवे

बिजली घरों के लिए कोयला ढुलाई पिछले साल की तुलना में इस बार मई में 28% बढ़ी : रेलवे

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) रेलवे ने बुधवार को कहा कि बिजली घरों के लिए कोयले की ढुलाई में पिछले साल के मुकाबले मई में 11 मीट्रिक टन से अधिक की वृद्धि हुई है। मई में पिछले साल 41.01 मीट्रिक टन कोयला ढुलाई की गई जबकि इस बार यह 52.4 मीट्रिक टन रहा। यह पिछली बार की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक 2022-23 के पहले दो महीनों में भारतीय रेलवे ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कुल 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18 मीट्रिक टन से अधिक अतिरिक्त कोयले की बिजली घरों को आपूर्ति की है।

रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”बिजली घरों के लिए प्रतिदिन लोड किए गए कोयले के रेक की संख्या के संदर्भ में भारतीय रेल ने घरेलू कोयले के 421 से अधिक रेक और आयातित कोयले के 22 से अधिक रेक को दैनिक आधार पर दूरस्थ स्थानों पर भेजा।”

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”इन निरंतर प्रयासों के साथ, बिजली घरों में कोयले के भंडार में कमी की प्रवृत्ति को उलट दिया गया है और बिजली घरों में कोयले के भंडार में नियमित रूप से सुधार होना शुरू हो गया है।”

रेलवे ने मई में कुल 131.6 मीट्रिक टन कोयले की बिजली घरों को आपूर्ति की है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments