scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडिश टीवी को चौथी तिमाही में 2,032 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

डिश टीवी को चौथी तिमाही में 2,032 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) घरों को सीधी केबल सेवा देने वाली कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में बढ़कर 2,031.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

संपत्ति मूल्य ह्रास समेत अपवादस्वरूप प्रावधान के कारण कंपनी का घाटा बढ़ा है।

डिश टीवी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,415.23 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 14.50 प्रतिशत घटकर 642.70 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 751.75 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का शुद्ध घाटा 1,867.23 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1,189.86 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय 2021-22 में 2,802.49 करोड़ रुपये रही। यह एक साल पहले के 3,249.36 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.75 प्रतिशत कम है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments