scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतदिल्ली में होटल, रेस्तरां के आबकारी लाइसेंस की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

दिल्ली में होटल, रेस्तरां के आबकारी लाइसेंस की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) दिल्ली में होटल, क्लब और रेस्तरां के आबकारी लाइसेंस की अवधि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। ऐसा 2022-23 के लिए दिल्ली की आबकारी नीति को दिल्ली के उप राज्यपाल से मंजूरी मिलने में हो रहे विलंब को देखते हुए किया जा गया है।

दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रशासित प्रदेश के आबकारी विभाग ने आबकारी नीति 2021-22 को दो महीने का विस्तार दे दिया है। गत सोमवार को जारी इस आदेश के मुताबिक आबकारी नीति 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

हालांकि दिल्ली के मंत्रिमंडल ने नयी आबकारी नीति 2022-23 को गत पांच मई को मंजूरी दे दी थी। लेकिन अभी तक इसे उप राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिल पाई है।

अनिल बैजल ने दिल्ली के उप राज्यपाल पद से 18 मई को इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को नए उप राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

भाषा

मानसी प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments