scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअसम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, और दो लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, और दो लोगों की मौत

Text Size:

गुवाहाटी, 26 मई (भाषा) असम में बाढ़ की स्थिति बृहस्पतिवार को भी गंभीर बनी रही और बाढ़ के कारण एक बच्चे सहित दो और लोगों की मौत हो गई। राज्य के सात जिलों में बाढ़ से 5.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कामरुप और नौगांव के राहा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलनों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

प्राधिकरण ने बताया कि कछार, दिमा हसाओ, हैलीकांडी, होजाई, कार्बी आंगलोंग, वेस्ट मोरीगांव और नौगांव जिलों में बाढ़ से 5,61,100 से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ से सबसे ज्यादा नौगांव प्रभावित है जहां 3.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आए हैं। वही कछार जिले में करीब 1.5 लाख और मोरीगांव में 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments