नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) ‘पीटीआई-भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे135 तमिलनाडु प्रधानमंत्री लीड तमिल
तमिल भाषा शाश्वत, तमिल संस्कृति है वैश्विक: प्रधानमंत्री
चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु की सराहना एक विशेष स्थान के रूप में की और तमिल भाषा को शाश्वत तथा तमिल संस्कृति को वैश्विक बताया।
प्रादे105 उप्र अदालत लीड ज्ञानवापी
ज्ञानवापी प्रकरण : अधूरी रही मुस्लिम पक्ष की दलील, अगली सुनवाई 30 मई को
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुकदमे की सुनवाई करने या नहीं करने के मसले पर बृहस्पतिवार को संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई के लिये 30 मई की तारीख नियत की।
प्रादे130 ईडी परब दूसरीलीड छापे
परब एवं अन्य से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत कई स्थानों पर ईडी का छापा
मुंबई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नागिरी जिले के दापोली समुद्र तट क्षेत्र में एक रिसॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र मानदंडों के कथित उल्लंघन से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब और अन्य के कई स्थानों पर छापे मारे। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
दि52 मोदी सरकार लीड कांग्रेस
मोदी सरकार ने आठ वर्षों में युवाओं, किसानों, जवानों समेत सभी वर्गों के साथ छल किया: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गत आठ वर्षों के अपने कार्यकाल में युवाओं, किसानों, शस्त्र बलों के जवानों, छोटे व्यापारियों, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य सभी वर्गों के साथ छल किया है।
प्रादे45 तेलंगाना मोदी लीड दल
मोदी ने ‘परिवारवादी’ दलों को देश का ‘सबसे बड़ा’ दुश्मन बताया
हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल हमेशा अपने फायदे के बारे में सोचते हैं और ये देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
दि63 सीबीआई लीड कार्ति
वीजा रिश्वत मामले में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से लगभग नौ घंटे पूछताछ की
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम से 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने से संबंधित एक कथित घोटाले के संबंध में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ79 लीड बीपीसीएल
ज्यादातर बोलीदाताओं के पीछे हटने के बाद बीपीसीएल के निजीकरण का फैसला वापस
नयी दिल्ली, सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) में अपनी समूची 53 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की पेशकश वापस ले ली। उसने कहा कि ज्यादातर बोलीदाताओं ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में मौजूदा स्थिति के कारण निजीकरण में भाग लेने को लेकर असमर्थता जतायी है।
अर्थ13 लीड उप्र बजट
योगी सरकार ने 2022-23 के लिये पेश किया छह लाख 15 हजार 518 करोड़ रुपये का बजट
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2022—23 के लिये छह लाख 15 हजार 518 करोड़ रुपये का यह बजट प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
दि26 दिल्ली उपराज्यपाल लीड शपथ
विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ली
नयी दिल्ली, विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को यहां राज निवास में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की और कहा कि वह उपराज्यपाल की तरह नहीं, बल्कि शहर के स्थानीय अभिभावक के रूप में काम करेंगे।
दि29 न्यायालय लीड सहारा
न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की एसएफआईओ जांच पर रोक लगाने का आदेश रद्द किया
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने सहारा समूह से संबंधित नौ कंपनियों की ‘सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस’ (एसएफआईओ) जांच पर रोक लगाने का दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।
वि38 जर्मनी चांसलर लीड पुतिन
हम पुतिन को यह युद्ध जीतने नहीं दे सकते हैं: जर्मन चांसलर
दावोस, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में युद्ध जीतने नहीं दिया जा सकता। उन्होंने रूसी ईंधन पर किसी भी तरह की निर्भरता को समाप्त करने का भी आह्वान किया।
खेल25 खेल हॉकी एशिया लीड भारत
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 16-0 की जीत के साथ एशिया कप के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया
जकार्ता, भारत की युवा पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम क्वार्टर में छह गोल के साथ गुरुवार को यहां इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई किया।
भाषा अमित उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.