scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमविदेशपाकिस्तान नेशनल असेंबली ने ईवीएम के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विधेयक पारित किया

पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने ईवीएम के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विधेयक पारित किया

Text Size:

इस्लामाबाद, 26 मई (भाषा) पाकिस्तान नेशनल असेंबली ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक पारित कर दिया जो देश में आई-वोटिंग और ईवीएम के उपयोग के लिए पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार द्वारा किये गये चुनाव सुधारों को निष्प्रभावी कर देगा।

संसदीय कार्य मंत्री मुर्तजा जावेद अब्बासी ने निर्वाचन (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया जिसे निचले सदन ने बहुमत से पारित कर दिया।

विधेयक को शुक्रवार को सीनेट भेजा जा सकता है।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेता और मंत्री आजम नजीर तरार ने बताया कि किस तरह पूर्ववर्ती पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने निर्वाचन अधिनियम, 2017 में कई संशोधन किये थे और ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) के उपयोग की तथा प्रवासी पाकिस्तानियों को आम चुनावों में मताधिकार की अनुमति दी थी।

भाषा

वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments