scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप सोने में 241 रुपये की गिरावट, चांदी मजबूत

कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप सोने में 241 रुपये की गिरावट, चांदी मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 241 रुपये की गिरावट के साथ 50,671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 87 रुपये की तेजी के साथ 61,384 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.85 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस रह गया, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। अमेरिका में बांड आय बढ़ने और डॉलर इंडेक्स में सुधार की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव था। ’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments