scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहुंदै वेन्यू की बिक्री का आंकड़ा तीन लाख इकाई के पार

हुंदै वेन्यू की बिक्री का आंकड़ा तीन लाख इकाई के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में उसकी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू की बिक्री का तीन लाख इकाई का आंकड़ा पार हो गया है। कंपनी ने देश में यह मॉडल 2019 में उतारा था।

हुंदै मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने बयान में कहा, ‘‘वेन्यू को ग्राहकों का जो समर्थन मिला है वह हमारी हाईटेक और सुविधाओं युक्त उत्पादों की सफलता को दर्शाता है।’’

कंपनी ने कहा कि 33 खूबियों वाली वेन्यू ग्राहकों के बीच तुरंत ही बेहद लोकप्रिय हो गई थी। कंपनी ने कहा कि 2021 में उसने 2.5 लाख से अधिक एसयूवी बेची जिसमें 42 प्रतिशत वेन्यू थी।

हुंदै ने बताया कि इस श्रेणी के वाहनों में वेन्यू की बाजार में हिस्सेदारी 16.9 प्रतिशत है। विविध पावरट्रेन विकल्पों वाली वेन्यू की बिक्री में 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पेट्रोल संस्करण का है।

भाषा

मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments