scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशउप्र: सीबीआई में पदस्थ कांस्टेबल धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

उप्र: सीबीआई में पदस्थ कांस्टेबल धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र),26 मई (भाषा) नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में पदस्थ एक कांस्टेबल को धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूरजपुर कस्बे में रहने वाले सीबीआई के कांस्टेबल सुदेश नागर को धोखाधड़ी व धमकी देने के मामले में सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला जमीन की खरीद फरोख्त से जुड़ा है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments