scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएबीबी ई-मोबिलिटी ने न्यूमोसिटी में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी

एबीबी ई-मोबिलिटी ने न्यूमोसिटी में नियंत्रक हिस्सेदारी खरीदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) एबीबी की ई-मोबिलिटी कंपनी ने स्टार्टअप इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग समाधान प्रदाता न्यूमोसिटी में नियंत्रक हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। इस सौदे की राशि का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है।

न्यूमोसिटी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस अधिग्रहण के साथ मौजूदा निवेशक आइडियास्प्रिंग कैपिटल और रीब्राइट पीटीई लिमिटेड……कंपनी से बाहर हो जाएंगे।

आइडियास्प्रिंग कैपिटल ने जनवरी, 2020 में न्यूमोसिटी में निवेश का किया था। उस निवेश दौर में रीब्राइट पीटीई लिमिटेड और एबीबी टेक्नोलॉजी वेंचर्स ने भी भाग लिया था।

कंपनी ने कहा, ‘‘यह लेनदेन एबीबी ई-मोबिलिटी की समग्र विकास रणनीति का हिस्सा है।’’

भाषा जतिन

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments