scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअसम में ट्रक ने पांच लोगों को कुचला

असम में ट्रक ने पांच लोगों को कुचला

Text Size:

मंगलदोई (असम), 24 मई (भाषा) असम के दर्रांग जिले के सिपाझार में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर चारियाली कॉलेज के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक लोगों को कुचलने के बाद ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर किया गया है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments