scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशधामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया

धामी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया

Text Size:

देहरादून, 24 मई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन को 15 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

उन्होंन अल्मोड़ा निवासी सेन को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पिछले साल शानदार प्रदर्शन के लिए 10 लाख रुपये का एक और चेक प्रदान किया।

बैडमिंटन खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए धामी ने कहा कि वह राज्य के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के तौर पर उभरे हैं।

धामी ने सेन को आगामी ओलंपिक खेलों के लिए भी शुभकमानाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थॉमस कप में अपनी ऐतहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अल्मोड़ा की ‘बाल मिठाई’ भेंट कर सेन ने इसे ‘ब्रांड’ बना दिया है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments