scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशवायरस के बीए.4 स्वरूप से संक्रमित द. अफ्रीकी नागरिक के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया

वायरस के बीए.4 स्वरूप से संक्रमित द. अफ्रीकी नागरिक के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया

Text Size:

हैदराबाद, 24 मई (भाषा) हैदराबाद हवाई अड्डे पर दक्षिण अफ्रीका के जिस नागरिक की जांच में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बीए.4 सब वेरिएंट की पुष्टि हुई थी, वह शहर में एक कॉलेज में गया था जहां उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच में संक्रमण नहीं पाया गया।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी नागरिक अपने देश वापस चला गया और संस्थान ने संक्रमण को रोकने के लिए सभी कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सूत्रों ने कहा कि संस्थान इस मामले में सभी प्रोटोकॉल और दिशा निर्देशों का पालन कर रहा है।

भाषा यश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments