scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशगौतमबुद्ध नगर : नवीं मंजिल पर खेल रहे दो बच्चे ‘केबल सॉफ्ट’ में गिरे, गंभीर रूप से घायल

गौतमबुद्ध नगर : नवीं मंजिल पर खेल रहे दो बच्चे ‘केबल सॉफ्ट’ में गिरे, गंभीर रूप से घायल

Text Size:

नोएडा(उप्र), 24 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित इको विलेज-2 सोसाइटी की एक इमारत की नवीं मंजिल पर खेल रहे दो बच्चे मंगलवार रात केबल आदि के लिए बनाए गए सॉफ्ट में गिर गए। दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इको विलेज- 2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर 908 में रहने वाले दो बच्चे सिद्धार्थ (12)तथा राजे (10) मंगलवार रात को अपने फ्लैट की बालकनी में क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते- खेलते दोनों बच्चे नौवें फ्लोर से केबल डालने के लिए बनाई गई सॉफ्ट में गिर गए। बच्चे सॉफ्ट के भीतर मौजूद तारों में उलझते- उलझते नौवें फ्लोर से नीचे पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

प्रवक्ता ने बताया कि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments