scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकोविड-19: तमिलनाडु में ओमीक्रोन बीए.4 स्वरूप का पहला मामला सामने आया

कोविड-19: तमिलनाडु में ओमीक्रोन बीए.4 स्वरूप का पहला मामला सामने आया

Text Size:

चेन्नई, 21 मई (भाषा) तमिलनाडु में हाल में एक किशोरी के कोविड-19 से संक्रमित मिलने के बाद ओमीक्रोन बीए.4 स्वरूप के पहले मामले की सूचना दी है।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नये स्वरूप की पहचान के बाद लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने कहा कि 19 वर्षीय एक महिला नये स्वरूप से संक्रमित पाई गई थी और वह अब ठीक हो रही है।

सुब्रमण्यम ने पत्रकारों से कहा, ‘‘महिला के संपर्क में आने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार रात उनसे मुलाकात की और वह ठीक थी। उन्हें टीके की दोनों खुराक लगाई गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए किसी भी प्रकार के कोरोना वायरस स्वरूप से खुद को बचाने के लिए, हम जनता से अपील करते हैं कि 12 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण शिविर में टीका लगवायें।’’

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments