scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसमाज की समस्याओं का हल करने वाले शोध पर ध्यान केंद्रित किया जाए :सिसोदिया

समाज की समस्याओं का हल करने वाले शोध पर ध्यान केंद्रित किया जाए :सिसोदिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों को शोध परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है और यह समाज की समस्याओं का समाधान उपलब्ध करा सकता है।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा कि सरकार समान रूचि की परियोजनाओं पर एक दूसरे से सहयोग करने में राज्य विश्वविद्यालयों की मदद करने के लिए एक समन्वित तंत्र स्थापित करेगी।

उन्होंने राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ यहां संवाद में कहा, ‘‘तेजी से बदलती दुनिया में उन्हें शोध पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, जो समाज की समस्याओं का तत्काल हल दे सकती है। ’’

भाषा

सुभाष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments