scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 270 रुपये, चांदी में 49 रुपये की गिरावट

सोने में 270 रुपये, चांदी में 49 रुपये की गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मामूली तेजी आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 270 रुपये की गिरावट के साथ 50,037 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,307 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 49 रुपये की गिरावट के साथ 60,920 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 21.65 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘’बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव मामूली तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments